राशिफल: जानिए 8 मई को क्या कहते हैं आपके सितारे

0

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगित होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि (Taurus): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): भावुकता पर नियंत्रण रखें। अज्ञात भय क्रोध में वृद्धि देगा, जो कष्टकारी हो सकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। शिक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह राशि (Leo): शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशि (Virgo): भागदौड़ रहेगी। घर के मुखिया या किसी अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

तुला राशि (Libra): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn): भौतिक सुख साधन में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य या मन अशांत रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति व्यस्तता देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि (Pisces): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख साधन जुटाने में लगे रहेंगे। पारिवारिक या व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।