यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटने से चार की मौके पर मौत, 50 घायल

0
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटने से चार की मौके पर मौत, 50 घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा

आगरा: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समस एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बेकाबू बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 50 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मौैसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले 24 घंटों में तेज आंधी और बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें

जानकारी के अनुसार, यह घटना मथुरा जिले के थाना बलदेव इलाके के गांव गढ़सौली के पास हुई। नोएडा से भिंड जाते हुए डबल डेकर बस बेकाबू होकर रात तकरीबन 12.45 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई। घटना के बाद रात में हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। जांच में जुटी है।