यूपी: कलयुगी पति ने पहले तो पत्नी की हत्या की, फिर पुलिस के सामने खुद कबूला जुर्म

0
यूपी: कलयुगी पति ने पहले तो पत्नी की हत्या की, फिर पुलिस के सामने खुद कबूला जुर्म

कल्याण: यूपी के कल्याण में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी विवाद के चलते पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला कल्याण के मलग गड़ परिसर का है। जहां देर रात एक सनकी पति का पत्नी पर कहर देखने को मिला। बहस के बाद शुरू हुए विवाद में पति ने पत्नी के शरीर पर तेज हथियार से अनगिनत वार कर उसकी हत्या कर दी।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतिका महिला कल्याण मनपा की शिवसेना पार्षद की बेटी बताई जा रही है। जिसका नाम वैशाली पाटिल है। वैशाली की शादी 10 साल पहले राजेंद्र पाटील नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में रोज लड़ाई होती थी। कल भी यही ऐसे ही दोनों में विवाद हुआ और काफी बहस के बाद पति राजेंद्र ने पत्नी वैशाली के शरीर पर धार धार हथियार से अनगिनत वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद राजेंद्र ने पूरी जानकारी पुलिस को देकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।