पुलिस वालों की शर्मनाक करतूत,पार्क मे बैठना महिला को पड़ा भारी…..

0

पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तैनात की जाती है… लेकिन कई बार पुलिस वाले अपनी जिम्मेदारी को ना निभाते हुए अपनी वर्दा का गलत फायदा उठा लेते है… जिसे लोगो के लिए समझना मुश्किल होता है कि आखिर पुलिस वाले कौन सी ड्यूटी निभाते है… जीं हां एक बार फिर पुलिस सवालो के घेरे में घिर चुकी है… एक बार फिर से पुलिस महकमे को सवालो के घेरे मे लाकर खड़ा कर दिया है…

ये वीडियो बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने का है.. बताया जा रहा है की वीडियो कई महिनो पुराना है, लेकिन वायरल 26 मई के आसपास होना शुरू हुआ है… इस वायरल वीडियो मे कुछ पुलिस कर्मी अपनी वर्दी की धज्जियां उड़ाते हुए एक महिला को पिटते हुए नजर आ रहे है… जानकारी के लिए बता दे की ये महिला रात के समय पार्क मे बैठी हुई थी, जहां पर कुछ पुलिस वाले आते है और महिला के पार्क में बैठने को गैर कानूनी बताते हुए एक अलग की कानून बनाने की कोशिश करते है… कोशिश भी क्या वीडियो को देखकर ऐसा लगता है की ये पुलिस वाले कानून की आड़ मे अपना फर्सट्रेश्न दूर कर रहे है… वीडियो मे आपको सुनाई दे रहा होगा की पुलिस वाले महिला से एक फोन नबंर मांगने की कोशिश कर रहे है, लेकिन महिला को नंबर याद नही आ रहा है, जिस पर पुलिस वाला अपने फर्ज और ड्यूटी को भूलते हुए, हैवानियत दिखाते हुए महिला पर फट्टे बरसा रहा है…. ये पुलिस वालो महिला थाने मे भी सूचना कर सकते थे अगर उन्हे महिला को देखकर कुछ गड़बड़ी का आंशंका नजर आ रही थी… कानून भी यही कहता है की किसी भी महिला से पूछताछ सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती है… लेकिन इन पुलिस वालो के लिए कानून गया भाड़ में … इन्हे तो सिर्फ अपना कानून बनाना था…इस मामले पर कार्यवाही भी हुई है, जिसमें पांच पुलिस वाले दोषी पाए गये थे…  2 हेड कांस्टेबल जिन्हे सस्पेंड किया गया और तीन एसपीओ बर्खास्त कर दिये गए…