महिला के सामने ‘गंदी हरकत’ करने वाला ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

0
galaxymedia-mumbai_police
galaxymedia-mumbai_police

मुंबई, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक ऑटो रिक्शा चालक को एक महिला के सामने आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ऑटो रिक्शा चालक महिला को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने बताया कि वो मलाड में मॉर्निंग वॉक करने आई महिला को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। बांगड़ नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोपी राम नरेश यादव को सड़क किनारे ऐसा करते देखा।

https://galaxymedia.co.in/?p=42008

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शोभा पिसे ने कहा कि

बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी की फोटो क्लिक की और मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भेज दी। महिला जब अगले दिन सुबह वॉक करने पहुंची तो राम नरेश यादव फिर अश्लील हरकत कर रहा था। महिला ने इस बार ऑटो ड्राइवर की नंबर प्लेट की फोटो क्लिक की और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शोभा पिसे ने कहा कि हमने उसे ट्रैक किया और आईपीसी की धारा 509 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

महिला के सामने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी मुंबई से ऐसी ही एक और खबर आई थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला के सामने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। घटना वाली रात आरोपी ने घर जा रही पीड़ित महिला को पहले बस स्टैंड से अपने ऑटो में खींचने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी ने उसी के सामने कथित तौर पर गंदी हरकतें करना शुरू किया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

https://galaxymedia.co.in/?p=42005

LEAVE A REPLY