अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान, तो करिये इस चीज का सेवन, दो दिन में कम होगा आपका मोटापा

0
अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान, तो करिये इस चीज का सेवन, दो दिन में कम होगा आपका मोटापा

देहरादून: ग्रीन टी पीने से मोटापे का खतरा कम होता है। साथ ही तबीयत बिगाड़ने वाले अन्य कारकों को खत्म करने में भी ग्रीन टी सहायक है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है।

ऐसे किया शोध : वैज्ञानिकों ने एक चूहे पर अध्ययन किया। एक चूहे को खाने में दो फीसदी ग्रीन टी दी गई। इस दौरान पाया गया कि ग्रीन टी नहीं लेने वाले चूहों की तुलना में यह चूहा ज्यादा स्वस्थ था और उसके वजन में भी निरंतर रूप से कमी आई। इस शोध के परिणाम से उत्साहित वैज्ञानिक डायबिटीज और हृदय रोगों में ग्रीन टी के फायदों के बारे में पड़ताल करेंगे।

अच्छे बैक्टीरिया बढ़े : शोध के दौरान पाया गया कि ग्रीन टी का सेवन करने वाले चूहों की आंतों में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। साथ ही उनकी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ी, जो पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही आंतों की दीवारों में लीकेज की समस्या भी दूर हुई।