बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा में आयोजित सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह

0

पटना। Live Bihar Chunav 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। उम्‍मीदवारों को जीताने के लिए प्रचार में खासी तेजी आ गई है। महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे के मुकाबले में यहां पहले दौर की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे दौर में 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए तमाम पार्टियां अपने दिग्‍गजों के साथ मैदान में उतर आई है। शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव, सुशील मोदी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।

ने मुख्यमंत्री आवास में निशानेबाज श्री अमित कुमार को किया सम्मानित

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 नवंबर को

इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। शनिवार को चुनावी रण में महागठबंधन और एनडीए के बड़े नेता अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में सभाएं कर वोट मांग रहे हैं। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शनिवार को फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के पार्टी प्रत्याशी गोपाल रविदास और दीघा विधानसभा क्षेत्र में शशि यादव के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। माले प्रवक्ता कुमार परवेज ने बताया कि एक नवंबर को सिकटा, दो नवंबर को औराई, चार नवंबर को समस्तीपुर और पांच नवंबर को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इधर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को भागलपुर में रोड शो किया। इसके पहले उन्‍होंने नारायणपुर के नगरपारा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

Live Bihar Chunav 2020: Bihar Election 2020 Updates

04:34 PM: तेजस्वी यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो रहा है। हमारी सरकार आई तो बेरोजगारों को काम मिलेगा। गरीबों को मुफ्त दवा मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। किसानों के खेतों में सिंचाई का प्रबंध किया जाएगा। प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

04:19 PM: सितामढ़ी में तेजस्वी ने किया जनसभा को संबोधित

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा में कहा कि यह चुनाव नहीं है बल्कि, बेरोजगारी दूर करने का आंदोलन है। आपके सहयोग से हमारी सरकार बनेगी तो कमाई, दवाई, पढ़ाई एवं सिंचाई के बिंदु पर काम होगा।

03:30 PM: मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्‍पू यादव का मंच टूट गया। वहां गिरने के कारण उनका हाथ टूट गया है।

03:15 PM: बिहार विधानसभा चुनावगोपालगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की रैली

गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा सहवाग की जोड़ी आप लोगों ने देखी है, उसी तरह नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है।

02:35 PM: अररिया में जनता सये रूबरू हुए असदुद्दीन ओवैसी

बिहार विधानसभा चुनाव अररिया के यादव कॉलेज मैदान में एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि लॉकडाउन के दौरान क्या हुआ, हमे भूलना नही चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों का अपमान किया। उन्हेंं बिहार में प्रवेश तक नही करने दिया गया। न जाने कितने लोगों की जान ट्रैन से वापसी के दौरान चली गईं। कितने लोग भूख से बेहाल हो गए। ओवैसी ने पार्टी प्रत्याशी राशिद अनवर के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को जौ, दही एवं चावल का टीका लगाकर मनाया दशहरा पर्व

 

LEAVE A REPLY