E20 petrol India : E-20 पर आर-पार के मूड में केजरीवाल, आज 100 लोगों के साथ PM आवास तक पैदल मार्च का एलान

0

E20 petrol India :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी मुख्यालय से दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ निकलेंगे और पीएम को 2.33 लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपेंगे। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली है।

Oho Radio : मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ

ई-20 से देश की जनता परेशान

दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है।

टाउनहॉल में जनता का समर्थन

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में हॉल के अंदर-बाहर भारी भीड़ थी और करीब 7 लाख लोग इसे ऑनलाइन देख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर या पीड़ित व्यक्ति आवाज उठाता है तो उसे ट्रोल करके और एफआईआर दर्ज कर धमकाया जाता है।

लोगों को जागरूक करने के लिए पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की

केजरीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की गई थी। अभियान के अंतर्गत मात्र कुछ दिनों में 2,33,238 लोगों ने हस्ताक्षर किए। एक माह पहले पीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा था, लेकिन जवाब नहीं आया। मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से वह और उनके पार्टी कार्यकर्ता पीएम को उनके आवास पर यह शिकायत सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे।

SRISHTI KANDARI DEATH CASE : सृष्टि कंडारी मौत मामले में CB-CID जांच के आदेश जारी, सीएम ने दिए थे आदेश

LEAVE A REPLY