LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें क्या हैं नए रेट

0

नई दिल्ली। LPG Cylinder Price Cut :  नए महीने की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हुई है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटा दी है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर; यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

एएनआई के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2,930 रुपये था। कोलकाता में कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिससे वहां सिलिंडर अब 2,872.50 रुपये का मिलेगा।

पटना में कमर्शियल सिलिंडर का रेट 209 रुपये कम होकर 3,018 रुपये रह गया है। लखनऊ में यह अब 2,860.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 3,052.50 रुपये था।

इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान चलाने वाले लोगों को फायदा होगा जो कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है।

ANKIT SHARMA MURDER CASE : अंकित शर्मा हत्याकांड के दोषी ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

LEAVE A REPLY