Pune Building Collapse : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद
इमरजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंची
इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं।
इमारत गिरने की क्या वजह?
सीनियर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
उधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है।शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में लगातार बारिश होने से लोगों और नौकरीपेशा कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू



















