PARBHANI TEMPLE ACCIDENT : परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई मलबे में फंसे

0

रभणी (महाराष्ट्र): PARBHANI TEMPLE ACCIDENT  परभणी जिले में शनिवार को एक मंदिर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे में कई लोग दब गए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं. खबर है कि मलबे में 30-40 लोग फंसे हुए हैं.

Congress MLA Office : हरियाणा में बेखौफ बदमाश, कांग्रेस MLA के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर को एक हनुमान मंदिर में हुआ. अब तक मलबे से करीब 25 लोगों को बचाया गया है.

यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किमी दूर मनवत रोड पर है. पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंदिर के ‘सभा-मंडप’ (बाहरी हॉल) का छत दोपहर करीब 3.30 बजे गिर गया. पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं, और बचाव अभियान चल रहा है. अब तक मलबे के नीचे से करीब 25 लोगों को निकाला गया है.”

उन्होंने कहा कि यह ठीक से पता नहीं चल पाया है कि नीचे कितने लोग फंसे थे और क्या कोई गंभीर रूप से घायल हुआ था.

आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार होने के कारण, जो भगवान हनुमान से जुड़ा दिन है, मंदिर में भक्तों की भीड़ थी.

मंदिर में सभा मंडप का नवीनीकरण चल रहा था. नई छत को सेंटरिंग और बांस के सहारे सपोर्ट दिया गया था. इन सपोर्ट के टूटने के बाद छत गिर गया.

यह मंदिर बहुत पुराना है और भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है. हर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. हालांकि, दोपहर में गर्मी के कारण भक्तों की संख्या काफी कम थी.

Khan Sir arrest stay : खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई

LEAVE A REPLY