Noida International Airport : नोएडा एयरपोर्ट पर आज से उड़ानें शुरू, लखनऊ से आई पहली फ्लाइट

0

Noida International Airport : नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें आज से शुरू हो रही है। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 पहुंची। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे।

US Iran Peace Deal : US के साथ समझौते पर ईरान की मुहर, शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे आधिकारिक हस्ताक्षर

अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05 पर लैंड करने के बाद 8:35 बजे यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना होगी। इस बीच सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में जेवर विधायक किसान और कामगारों के साथ लखनऊ जाएंगे। जहां इन सभी की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम से मुलाकात करने के बाद सभी किसान शाम को लखनऊ से फ्लाइट लेकर नोएडा लौट आएंगे।

11,200 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी।

वर्ष 2021 में हुआ था शिलान्यास

एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा।

IAF Plane Crash : असम एयरबेस पर बड़ा हादसा, जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश

LEAVE A REPLY