देहरादून: UKSSSC GOVERNMENT JOB उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में तमाम पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने कहा बीते साढ़े चार सालों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि यह पल युवाओं के सालों की परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है.
H1B VISA PLAN : H-1B वीजा मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने 1 लाख डॉलर वाली फीस को रद्द किया
सीएम धामी ने कहा युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है. राज्य के युवा वर्तमान के साथ भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. नई स्टार्टअप नीति, राज्य में नया स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप मजबूत किया जा रहा है. सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से ज्यादा आश्वस्त है.
सीएम ने कहा एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था, पर आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं. पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी, आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है. मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने देगी. आज के दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पूरे 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है.
राज्य सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी राज्य सरकार इसी रफ्तार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर देती रहेगी. उन्होंने कहा विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए.
सीएम ने कहा नए अभ्यर्थी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि उत्तराखंड के विकास के सहभागी भी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, विकसित भारत-2047 के महान संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इस अमृतकाल में सभी ने मिलकर इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभानी है. राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना है.
Educator Khan Sir : खान सर को बड़ी राहत; पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
















