JDA Bulldozer Action : जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, कड़े सुरक्षा पहरे में होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई

0

जयपुर। JDA Bulldozer Action :  जयपुर विकास प्राधिकरण ने शहर के नंदपुरी इलाके में विकास कार्यों के आड़े आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने नूरानी मस्जिद को सील कर तोड़ने की कार्रवाई का काम चालू कर दिया है।

Khet Bachao Abhiyan : खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, CM बोले- किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट काफी समय से चल रहा है। योजना के तहत नंदपुरी अंडरपास के पास रेलवे लाइन के साथ वाली सड़क की चौड़ाई मौजूदा 25-30 फीट से बढ़ाकर 80 फीट की जानी है।

सड़क की इस निर्धारित सीमा के भीतर पांच धार्मिक स्थल आ रहे थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक मजार और एक सत्संग भवन शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सड़क चौड़ीकरण का काम तो चल रहा था, लेकिन मस्जिद को छोड़ दिया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी की आलोचना हो रही थी, जिसके बाद जेडीए ने इसे भी हटाने का पूरा खाका तैयार कर लिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और इंटरनेट बंदी

इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरे इलाके को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

एहतियात के तौर पर जिले के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

कानून और शांति व्यवस्था की पल-पल की निगरानी के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी और जेडीए के उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ड्रोन के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

जयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने हालात को लेकर स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

Cockroach Janata Party Protest : CJP पार्टी की वो पांच मांगें जिन पर खड़ा है आंदोलन, जानें क्या चाहते हैं युवा

LEAVE A REPLY