नई दिल्ली। India Bangladesh border dispute : भारत और बांग्लादेश की सीमा पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात कई लोगों को जबरन बांग्लादेशी क्षेत्र में धकेलने का प्रयास किया।
Ramalinga Reddy Resignation: शिवकुमार को झटका, मंत्री बनते ही रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
वहीं, बीएसएफ ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए बीजीबी पर ही बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ कराने का आरोप लगाया है।
बीएसएफ ने की पुश-इन की कोशिश: बांग्लादेश
बीजीबी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के करीब लालमोनिरहाट, पंचगढ़, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के पास नौगांव और मालदा और मुर्शिदाबाद के करीब चापाईनवाबगंज इलाकों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं।
बीजीबी की 15वीं लालमोनिरहाट बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मेहदी इमाम ने बताया कि 70 से अधिक लोगों को सीमा पर नो-मैन्स लैंड पर रोक दिया गया है और वे फिलहाल वहीं फंसे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारियों से इस मुद्दे पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।
भारतीय सीमा में घुसपैठ की साजिश नाकाम
एक तरफ बीजीबी आरोप लगा रही है, तो दूसरी तरफ बीएसएफ ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने भारतीय सीमा में घुसपैठ की एक कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। बीएसएफ का कहना है कि बीजीबी कूचबिहार के मेखलीगंज इलाके में स्थित पानीशाला के रास्ते महिलाओं और बच्चों सहित 10 बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने में मदद कर रही थी।





















