Raghav Chadha News : आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। मान पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।
मुलाकात के बाद राघव चड्ढा क्या बोले
वहीं मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ डेंजरस पालिटिक्स कर रही है। राघव ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी। आप भ्रष्टाचारी लोगों के हाथों में फंस गई है। सरकार मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन्होंने हमारी छवि खराब करने की कोशिश की। आप बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आप सरकार का अगला निशाना मैं हूं।
संदीप पाठक ने कहा कि झूठे मामले दर्ज कर आप लोगों का भरोसा नहीं जीत सकते।
सीएम ही करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात
राष्ट्रपति भवन से केवल सीएम को ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।


















