देहरादून: VEER UDHMI YOJANA प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत ‘वीर उद्यमी योजना-2026’ को पूरक योजना के रूप में तैयार किया है. योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए बड़े स्तर पर रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है. यह योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के साथ पूरक (सप्लीमेंटरी) स्कीम के रूप में चलाई जाएगी. सरकार का लक्ष्य मार्च 2025 से मार्च 2030 तक 50 हजार से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है.
Sonia Gandhi admitted : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 25 लाख रुपये तक और सर्विस एवं ट्रेड सेक्टर में 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलेगी. लाभार्थियों को कोलैटरल फ्री बैंक ऋण दिया जाएगा, जबकि विशेष वर्ग—जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक—को केवल 5 प्रतिशत अंशदान करना होगा.
प्रोजेक्ट लागत के आधार पर अनुदान की अलग-अलग दरें तय की गई हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में 2 लाख तक की परियोजनाओं पर 30 प्रतिशत, 10 लाख तक 25 प्रतिशत और 25 लाख तक 20 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा. वहीं मैदानी क्षेत्रों में यह क्रमशः 25 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत निर्धारित किया गया है.
योजना में अतिरिक्त 5-5 प्रतिशत के तीन बूस्टर—भौगोलिक, सामाजिक और उत्पाद आधारित—का भी प्रावधान है। हालांकि एक लाभार्थी को केवल एक ही बूस्टर का लाभ मिल सकेगा.
वहीं, नए दस्तावेज के अनुसार, इस योजना के संचालन पर सरकार को अगले चार वर्षों में करीब 683.90 लाख रुपये (लगभग 6.84 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है. वर्षवार खर्च में 2026-27 में 146.55 लाख, 2027-28 में 162.83 लाख, 2028-29 में 179.12 लाख और 2029-30 में 195.40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.
इसके अलावा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत पहले से ही 2025-26 से 2029-30 तक करीब 393 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. ऐसे में ‘वीर उद्यमी योजना’ को शामिल करने के बाद कुल बजट का आकार लगभग 400 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूती मिलेगी. स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
Karol Bagh Bus Accident : दिल्ली में अनियंत्रित बस पलटने से दो यात्रियों की गई जान, कई घायल

















