MCD Bulldozer Action : दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त

0

नई दिल्ली। MCD Bulldozer Action :  राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत

इलाके में अवैध ढांचों को हटाने के लिए लगभग 17 बुलडोजर मंगवाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, अभियान से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे और कई ज़ोन में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात रही। इस पूरे एरिया को नौ जोन में बांटा गया, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

शरारती तत्वों ने किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों के साथ कई समन्वय बैठकें की गईं। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों” ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Iran protests : ईरान में हिंसा से बेकाबू हुए हालात, अब तक 35 की मौत

LEAVE A REPLY