Kerala Local Body Election : BJP ने लगाई शशि थरूर के किले में सेंध, तीसरे नंबर पर कांग्रेस

0

Kerala Local Body Election :  केरल में दो चरणों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज जारी है। शुरुआती रुझानों की बात करें तो शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों के परिणाम चौंकाने वाले दिख रहे है। ऐसे में ये कहना भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस सांसद थरूर के किले में भाजपा बड़ी सेंध मारती हुई नजर आ रही है। ताजा अपडेट में अभी तक 45 वार्डों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 17 सीटों पर आगे है, भाजपा गठबंधन (एनडीए) 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस नेतृत्व वाली (यूडीएफ) 11 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है।

Parliament Attack 2001 : संसद हमले की 24वीं बरसी, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि केरल के 14 जिलों में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम समेत छह जिलों में मतदान हुआ था। अन्य जिलों में कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम शामिल थे। इसमें कुल मतदान प्रतिशत 70.90 रहा। सबसे अधिक मतदान एर्नाकुलम जिले में 73.96 फीसदी हुआ। वहीं सबस कम मतदान पथानमथिट्टा जिले में 66.35 फीसदी हुआ।

दूसरे चरण में 1.53 करोड़ मतदाताओं ने किए थे मतदान

वहीं, दूसरे और अंतिम चरण में सात अन्य जिलों त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड में 11 दिसंबर को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाताओं 604 स्थानीय निकायों के 12,931 प्रतिनिधियों के लिए मतदान किया। इनमें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम शामिल हैं। इस चरण में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।

Thailand-Cambodia War : ट्रंप के संघर्ष रोकने का दावा फेल, थाई सेना ने सीमा पर फिर बरसाए बम

LEAVE A REPLY