Imran Khan Death Rumors : पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लंबे समय से उनके परिवार से नहीं मिलने दिया गया है। इसी मामले को लेकर इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने एक सार्वजनिक अपील में शहबाज शरीफ की सरकार पर अपने पिता को पूरी तरह से अलग-थलग रखने और परिवार की पहुंच से दूर करने का आरोप लगाया है।
LUCC SCAM : LUCC घोटाले में CBI ने 46 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
एक्स पर एक कड़े शब्दों वाली पोस्ट में उन्होंने कहा कि परिवार के पास उनके जिंदा होने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने पोस्ट में चेतावनी दी कि पिता इमरान की सुरक्षा के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इमरान खान के बेटे कासिम राजनीति से दूर हैं और ज्यादातर पाकिस्तान से बाहर रहते हैं।
‘नहीं मिले जिंदा होने के सबूत’, बोले इमरान के बेटे कासिम
उनके बेटे कासिम और सुलेमान, अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ ब्रिटेन में पले-बढ़े हैं। वे पाकिस्तानी राजनीति पर सार्वजनिक रूप से शायद ही कभी टिप्पणी करते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने एक महीने से ज्यादा समय से इमरान खान से परिवार के मिलने पर अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है।
कासिम ने कहा कि इमरान खान को तमाम अदालती आदेशों के बावजूद बुनियादी अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘उनकी बहनों को मिलने नहीं दिया गया। न फोन किया गया, न मुलाकात हुई और न ही उनके जिंदा होने का कोई सबूत मिला।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा और मेरे भाई का अपने पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’
पीटीआई ने मांगा जिंदा होने का सबूत
शहबाज सरकार के आश्वासनों के बावजूद पीटीआई ने आधिकारिक प्रतिक्रिया और परिवार से तत्काल संपर्क की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस अनिश्चितता ने ऑनलाइन बेतुकी अफवाहों को हवा दी है, जिनमें यह दावा भी शामिल है कि इमरान खान की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है।
पाकिस्तान प्रशासन ने किया मौत की अफवाहों का खंडन
अडियाला जेल प्रशासन ने इमरान खान को कहीं और ले जाने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की अटकलों को बेबुनियाद बताया। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा चिकित्सीय ध्यान मिल रहा है।
Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में करेंगी योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन
























