जयपुर / Forever Star India : लगातार सफल आयोजन एवं वैश्विक पहचान व विश्वसनीयता के कारण वर्तमान में फॉरएवर स्टार इंडिया का नाम ग्लैमर और फैशन जगत में दुनिया की शीर्ष कम्पनियों में शामिल हो गया है। महज 5 वर्षों के कम समय में अथक प्रयास एवं मेहनत से कम्पनी ने ये मुकाम हासिल किया है।
Book Release : मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास पुस्तक का किया विमोचन
फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक और सीईओ राजेश अग्रवाल ने बताया की वे पुरुष और महिलाएं जिन्होंने औपचारिक उच्च शिक्षा के बिना सफलता प्राप्त की है उन्हें सुपर वुमन और सुपर हीरो के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। जिन लोगो ने शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करने के बाद संघर्ष जारी रखते हुए सफलता हासिल की है उन्हें फॉरएवर इंडियन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी प्रकार जो लोग डिग्री प्राप्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं उन्हें ग्लोबल इन्फिनिटी अचीवर अवार्ड दिया जाता है। इस तरह 70 श्रेणियों में योग्य लोगो को चुनकर पुरुस्कृत किया जाता है। किसी भी अवार्ड के नामांकन से पहले एक्सपर्ट्स टीम सम्बन्धित अवार्डी की एक यूनिक आईडी तैयार करती है। उस यूनिक आईडी को डिजीटल विशेषज्ञों द्वारा गूगल व अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर कॉन्टटेन्ट के साथ शीर्ष स्थान पर बनाये रखा जाता है जिससे सम्मानित शख्सियत की पहचान ग्लोबल स्तर पर स्थाई रूप में बनी रहे।
राजेश ने बताया की भारतीयों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को गूगल व अन्य सोशल मीडिया पर सूचीबद्ध कर इतिहास में दर्ज किया जाए ताकि उनकी सफलता आने वाले भविष्य के लिए सुरक्षित रहे फॉरएवर स्टार इंडिया ईमानदारी के साथ इस मिशन को आगे बढ़ा रहा है। फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा दिया गया हर अवार्ड पूर्णतया प्रतिष्ठित है एवं ग्लोबल महत्त्व रखता है।
फॉरएवर स्टार इंडिया भारत का इकलौता ऐसा मंच है जहाँ चुने हुए प्रतियोगियों को बारीकी से प्रशिक्षित करके ग्लैमर व फैशन जगत में नाम कमाने के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षित प्रतियोगी ग्लैमर व फैशन के साथ-साथ किसी भी फिल्ड में प्रवेश करके सफलता हासिल कर सकते हैं। इतनी पारदर्शी कार्यप्रणाली और अवार्ड विजेताओं के अटूट विश्वास व ग्लोबल पहचान के कारण ही फॉरएवर स्टार इंडिया शीर्ष पर पहुंचकर अपना स्थान कायम रखे हुए है।
Uttarakhand Madrasa : उत्तराखंड के मदरसों में ‘वंदे मातरम’ का स्वागत, बोले- शादाब शम्स


















