कोरोना के इस दौर में दुनिया का हर व्यक्ति दुखी है किसी को खाने को नहीं मिल रहा है तो कोई अपनी बीमारी से लड़ रहा है ऐसे में हाल ही में हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाने वाले मथुरा जनपद के निवासी मोहित बघेल का शनिवार को निधन हो गया। महज 27 साल की उम्र में किडनी के कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने सुबह 11 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। मथुरा के डेंपियर नगर निवासी श्याम बघेल के पुत्र मोहित बघेल ने चंद किरदारों के बल पर ही सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आए। इसमें मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। 2019 में मोहित ने परिणति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी काम किया था।
Uttarakhand
Sashakt Behna Utsav : सशक्त बहना उत्सव में CM धामी...
देहरादून: Sashakt Behna Utsav मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए...
Tranding