सेना ने उत्तराखंड के पौड़ी की स्मिता देवरानी को बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें मेजर जनरल बनाया है,,उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बधाई दी है ,,,स्मिता गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुंडेख की निवासी है। भारतीय सेना में उनकी गौरवशाली उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ब्रिगेडियर पद से प्रमोशन देकर मेजर जनरल बनाया गया है। पौड़ी के एक छोटे से गांव से आने वाली स्मिता पहाड़ की बेटियों के रोल मॉडल है, उनकी बहन भी सेना में अफसर है। सेना में शामिल होकर पहाड़ की बेटियां सरहदों की हिफाजत के साथ सेना और देश का मान बढ़ा रही हैं। पहाड़ की बेटी की इस सफलता पर उत्तराखण्ड को गर्व है। उनके इस सफलता से दूसरी बेटियों को भी सेना में अफसर बनने और मेहनत से मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
तो वही भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और नए सीडीएस बिपिन रावत उत्तराखंड से ही हैं
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...