Road Show In ahmedabad: अहमदाबाद मेें अमेरिकी राष्ट्रप‍ति डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो को लेकर कड़ी सुरक्षा

0

अहमदाबाद। Road Show In ahmedabad. गुजरात के अहमदाबाद मेें अमेरिकी राष्ट्रप‍ति डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो को लेकर कड़ी सुरक्षा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं। रोड शो के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी है। ट्रंप और मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के दौरान ट्रंप का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप का काफिला रिवरफ्रंट होते हुए साबरमती आश्रम पहुंच गया है।

अहमदाबाद महानगर पालिका ने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के 22 किलोमीटर के लंबे रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां की हैं। मनपा ने रोड शो के दौरान सड़क के किनारे स्टेज बनाए गए हैं, जिसमें गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का घुमर, आंध्र प्रदेश का कुचीपुड्डी, ओडिसा के धुमरा, महाराष्ट्र का लावणी और असम के बिहू, बिहार की विदेशिया, आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति की झांकियां दिखाई जा रही हैं।

रोड शो के दौरान गुजरात पुलिस को हथियार रखने की मंजूरी नहीं है। देश व दुनिया में रोड शो के लाइव प्रसारण के लिए 35 किमी फाइबर केबल बिछाया गया है। करीब 80 कैमरों से प्रसारण हो रहा है। वहीं, दूरदर्शन मोटेरा स्टेडियम से 90 कैमरों से नमस्ते ट्रंप का कवरेज करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप व प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में करीब 20 हजार अधिकारी व जवान तैनात हैं।