नई दिल्ली, 2012 Delhi Nirbhaya Case : निर्भया मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट के बयान- ‘ इंदिरा जय सिंह जैसी औरतों की कोख से ही दुष्कर्मी पैदा होते हैं। ऐसी आरतों को दुष्कर्मियों संग चार दिन जेल में रखना चाहिए’ पर निर्भया की मां ने प्रतिक्रिया दी है।
निर्भया की मां ने कंगना बयान पर कहा है- ‘मैं कंगना रनौट के इस बयान से पूरी तरह सहमत हूं। मैं उनका धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं सिर्फ बेटी के लिए इंसाफ चाहती हूं।
इसी के साथ निर्भया की मां के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने जिस तरह से मुझसे सवाल किया। ये मानव अधिकारों के नाम पर समाज को धोखा देना है। बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों का मजाक बनाना है। ये मानव अधिकारों के नाम पर बिजनेस चलाते हैं और सिर्फ और सिर्फ मुजरिमों को सपोर्ट करते हैं।



















