देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदल सकता है, मौसम के करवट बदलने से प्रदेश के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की आंशका है। जिससे मैदानी
क्षेत्रों के लोगों को जहां बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में यह बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं है। पहाड़ों में बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है, जिससे जगह-जगह सड़क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं लोगों को आवाजाही करने मे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: देहरादून: मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोडा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में इन इलाके के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम अगले 24 घंटों में विक्राल रुप धारण कर सकता है। भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है।
.jpeg)









.jpeg)









