हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसेक ने दिल्ली हिंसा पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में हिंसा से हालात खराब हैं। हिंसा में 20 लोगों की जान चली गई है और सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच फेमस हॉलीवुड एक्टर जैक क्यूसेक ने भी दिल्ली में हो रही हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और वीडियो शेयर किए हैं। जैक क्यूसेक ने हिंसा पर दुख जताते हुए भारत सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली हिंसा पर कई फोटो और वीडियो रीट्वीट भी किए हैं।

उन्होंने हिंसा का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, ‘यह फासीवाद है… दिल्ली जल रही है। अपमान करने औप आतंक फैलाने के अलावा कोई और मकसद नहीं है। देखें भारत में क्या हो हुआ।’ उनकी ओर से शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोग एक शख्स खींचते हुए ले जा रहे हैं, जिसका चेहरा खून से सना हुआ है।’ यह वीडियो काफी डरावना और विभत्स है।

साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर की फोटो शेयर करते हुए किसी शख्स को टैग करते हुए लिखा कि भारत में यह सब क्या हो रहा है। वहीं उन्होंने कई ऐसी तस्वीरों और वीडियो को भी शेयर किया है, जिन्हें दिल्ली में हुई हिंसा का बताया जा रहा है। वहीं दिल्ली में हुई हिंसा पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट किया है और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

बता दें कि जॉन क्यूसेक पहले भी भारत की स्थिति को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में भी एक भारत के संदर्भ में एक फोटो शेयर की थी। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो दिन से हिंसा जारी है। कई लोग इस वक्त इसकी आलोचना कर रहे हैं और साथ ही शांत रहने की अपील भी कर रहे हैं।