Ukraine Nuclear Weapons: रूस ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट्स पर क्यों किया कब्जा?

0
Ukraine Nuclear Weapons:

मॉस्को: Ukraine Nuclear Weapons  रूस ने यूक्रेन पर हमले (Russia Ukraine Crisis) के दौरान कई न्यूक्लियर पावर प्लांट्स (Ukraine Nuclear Power Plants) को निशाना बनाया। खारकीव, कीव, चेर्नोबिल और जापोरोजे पर रूसी सेना के हमलों ने पूरी दुनिया को डरा दिया था। तब यूक्रेन ने आरोप लगाया था कि रूस का इरादा रेडिएशन (Ukraine Nuclear Weapons) फैलाने का है। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय, क्रेमलिन और विदेश मंत्रालय ने हर बार इस दावे को खारिज किया है। अब यूक्रेन पर आक्रमण के 13 दिनों बार रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पहली बार बताया है कि उनकी सेना ने अति संवेदनशील न्यूक्लियर प्लांट्स पर क्यों हमला किया।

Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा और लालकुंआ में मुकाबला दिलचस्‍प

रूसी सेना ने चेरनोबिल और जापोरोजे प्लांट पर किया नियंत्रण

मारिया जखारोवा ने कहा है कि कि रूसी सेना ने चेरनोबिल और जापोरोजे न्यूक्लियर पावर प्लांट पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। अब रूसी सैनिक इन न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा कर रहे हैं। इनमें से जापोरोजे न्यूक्लियर पावर प्लांट पूरे यूरोप में सबसे बड़ा है। जापोरोजे में लड़ाई के दौरान यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी सेना के हमले में छह में से एक न्यूक्लियर रिएक्टर को नुकसान पहुंचा था। यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने यहां तक दावा किया था कि इस पावर प्लांट के अंदर रेडियोएक्टिव पदार्थ भरे हुए हैं। हालांकि, रूसी सेना ने बताया था कि आग न्यूक्लियर प्लांट के बाहरी बिल्डिंग में लगी है।

रूसी सेना ने परमाणु प्लांट पर इसलिए किया कब्जा

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जखारोवा ने कहा कि यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा एक विशेष उद्देश्य के लिए किया गया था। रूस नहीं चाहता था कि यूक्रेन परमाणु उकसावे के किसी भी प्रयास को अंजाम दे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी कह चुके हैं कि उनका देश यूक्रेन को परमाणु बम बनाने से हर हाल में रोकेगा। रूस का दावा यहां तक है कि यूक्रेन के पास परमाणु बम बनाने की टेक्नोलॉजी है। ऐसे में वह अपने न्यूक्लियर पावर प्लांट्स के जरिए विनाशकारी बमों को बना सकता है। हालांकि, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके पास परमाणु बम बनाने की टेक्नोलॉजी नहीं है।

रूस का आरोप- परमाणु बम बना रहा था यूक्रेन

रविवार को रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन चेरनोबिल में परमाणु बम बना रहा था। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियां TASS, RIA और इंटरफैक्स ने एक सक्षम रूसी अधिकारी के हवाले से दावा किया था कि यूक्रेन साल 2000 में बंद हो चुके चेरनोबिल में परमाणु हथियार बना रहा था। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि वह 1994 में अपने परमाणु हथियार रूस को सौंपने के बाद फिर से बम बनाने की कोई योजना नहीं बना रहा था।

Devendra Fadnavis: को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें-क्या है मामला

LEAVE A REPLY