मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में हुआ गिरफ्तार

0
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में हुआ गिरफ्तार

पाकिस्तान: पुलवामा, उरी और मुंबई हमले समेत भारत में कई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर भी चढ़ा #SareeTwitter का खुमार, शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर की शेयर

गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान हाफिद सईद ने कहा कि मैं अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। इससे पहले सोमवार को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी सरगना हाफिज सईद और तीन अन्य को जमानत दे दी थी।