लॉक डाउन में शराब की दुकानों को खोलने की छूट के बाद शराब की दुकानों में आपने लंबी लंबी लाइन के नजारे देखे होंगे लेकिन शराब पीने वालों पर फूलों की वर्षा भी होती है उसकी एक झलक उत्तरकाशी से देखने को मिली है ।
सरकार द्वारा लॉक डाउन में शराब की दुकानों को खोलने की छूट देने के बाद पहाड़ से मैदान तक शराब की दुकानों के बहार भीड़ लग गई, जिसके बाद सोशल मीडिया में कई लोग इनका समर्थन कर,आर्थिक वॉरियर्स का दर्जा दे रहे हैं तो कुछ सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।



















