galaxymedia

आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी कमी देश को खलेगी: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली AIIMS में आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट में निधन हो गया है। उनके निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है।

ज़रूर पढ़ें :कुछ ऐसा था अरुण जेटली का व्यक्तिगत जीवन से लेकर राजनीति तक का सफर …!

सीएम रावत ने ट्वीट कर कहा कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल जी व मोदी जी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट, और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी।

Exit mobile version