उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली। जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके रात करीब नौ बजे महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से पांच किलोमीटर दूर था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लैंसडौन घूमने आए थे पर्यटक, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने ली 2 की जान, तीन घायल
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जोन-5 में पड़ने वाला उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।





















