Rahul Gandhi in Uttarakhand: किच्छा में राहुल गांधी ने की किसानों को साधने की कोशिश

0

उत्तराखंड: Rahul Gandhi in Uttarakhand  उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में किसानों को साधने पहुंचे राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Golden Jubilee Celebrations: में आईसीआरआईएसएटी के विशेष लोगो को किया लान्च

कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप करके देश को हरित क्रांति दी

अपना संबोधन शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप करके देश को हरित क्रांति दी है। बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट में कहा था कि वर्तमान में देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। जिसमें से एक हिंदुस्तान अमीरों का है। जहां कानून से कोई मतलब नहीं है। हिंदुस्तान के सभी लोगों के पास जितना धन है, उतना धन देश के करीब 100 अमीरों के पास ही है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी दो नहीं बल्कि एक हिंदुस्तान चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में न्याय होना चाहिए। मनमोहन सिंह के समय सरकार व किसानों के बीच पार्टनरशिप थी, इसीलिए उस समय को गोल्डन टाइम कहा जाता है।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री था, आज राजा है। आज नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान एक साल तक ठंड में खड़े थे, लेकिन राजा ने बात करने की कोशिश नहीं की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं जो कि लोगों से बात नहीं करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को चुप कराना चाहते हैं। जिसके लिए सीबीआई, ईडी आदि का प्रयोग कर रहे हैं।

कहा कि जो आपने जो कहा उसे कांग्रेस ने करके दिखाया था। 70 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया गया था। हम जानते हैं कि आपके बिना यह देश भूखा रह जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वह सभी चीजें लिखेंगे

राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Uttarakhand) ने कहा कि मेनिफेस्टो में वह सभी चीजें लिखेंगे, लेकिन उससे पहले देश के किसानों को कांग्रेस की नीयत को समझना होगा। कांग्रेस सभी किसानों के साथ पार्टनरशिप करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए जो नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया, कांग्रेस पार्टी मर जाए या खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा कभी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गोवा में हमने न्याय योजना लांच की। कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे गरीब लोगों को सीधे खाते में डायरेक्ट पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

राहुल ने मोदी सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 15 लाख रुपए बैंक अकाउंट में और आमदनी दोगुनी जैसे चीजें कह कर भाजपा सरकार भूल गई। जो किसानों का है उसे भी मोदी अपने दो मित्रों को पकड़ा देना चाहते हैं।

Vasant Panchami Festival: राम-भरत मिलन का गवाह बना ढालपुर मैदान

LEAVE A REPLY