President Murmu Madurai visit : महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

0
President Murmu Madurai visit

मदुरै। President Murmu Madurai visit शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु के मदुरै पहुंची। कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होगी, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मदुरै हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया।

Mahashivratri 2023 : केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने जताई खुशी

तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जताई। तमिलनाडु राजभवन ने ट्वीटर पर लिखा, ‘तमिलनाडु के लोगों और राज्यपाल रवि की ओर से, संतों की इस आध्यात्मिक भूमि की अपनी पहली यात्रा पर हमारे माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हैं।’

78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी साथ ही 19 फरवरी को, वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी। राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मदुरै की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से, राष्ट्रपति मुर्मू भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन करने के लिए मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी जाएंगी।

सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इतजाम (President Murmu Madurai visit)

राष्ट्रपति की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है । राष्ट्रपति के दौरे से पहले, उनकी सुरक्षा टीम ने 16 फरवरी को मदुरै में व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सूत्रों ने कहा कि जिला कलेक्टर ने मंदिर के अंदर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक भी की।

सूत्रों के अनुसार मदुरै जिले में 17 और 18 फरवरी को ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति, मंदिर में स्वामी दर्शन संपन्न करने के बाद अन्नदान कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुरक्षा टीम मदुरै के होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा भी जुटा रही है। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा जांच भी तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY