Kedarnath Heli Service: के लिए चार अप्रैल से शुरू होगी आनलाइन बुकिंग

0
Kedarnath Heli Service:

देहरादून: Kedarnath Heli Service प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए चार अप्रैल से आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रयास यह है कि यात्रा के पहले दिन से ही यात्रियों को हेली सेवा का लाभ मिल सके। राहत की बात यह है कि इस बार किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

Dr Nidhi Uniyal resignation case: डॉ निधि उनियाल का तबादला निरस्त, CM ने दिये जांच के निर्देश

तीन साल तक हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा

प्रदेश में हर साल चारधाम यात्रा शुरू (Kedarnath Heli Service) होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का भी संचालन किया जाता है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं केदारघाटी के फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से संचालित की जाती हैं। इन हवाई सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में तीन साल के लिए टेंडर किए गए थे। इसमें यह तय किया गया था कि तीन साल तक हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

सर्वे के बाद ही हेली सेवा का संचालन शुरू

हर वर्ष हेली सेवा शुरू करने से पहले कार्यालय महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) इसका सर्वे करता है। सर्वे के बाद ही हेली सेवा का संचालन शुरू होता है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। वर्ष 2021 में यूकाडा ने अक्टूबर में इस सेवा को शुरू किया। सीमित संख्या में यात्रियों के होने के बावजूद हेली सेवाओं की काफी मांग रही।

Hemkund Yatra 2022: 22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

LEAVE A REPLY