कोटद्वार: 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर झाड़ियों में फेेंका शव

0
कोटद्वार: 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर झाड़ियों में फेेंका शव

कोटद्वार: देवभूमि उत्तराखंड भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है, यहां आए दिन हत्या, दुष्कर्म की खबरे सामने आ रही है। जिससे हमारी देवभूमि शर्मसार होती जा रही है। ताजा मामला पौड़ी जिले में स्थित कोटद्वार शहर का है। जहां कुछ दरिंदो ने एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे मौत के घाट उतार दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है। बच्ची के साथ हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: 8 अगस्त राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे…

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार से उत्तराखंड के कोटद्वार में नगर निगम क्षेत्र से पांच अगस्त से 10 साल की बच्ची लापता चल रही थी। जिसके बाद बुधवार को बच्ची का शव टुकड़ों में बरामद किया गया। जिससे पूरे इलाकों में हड़कंप मच गया। बच्ची के साथ हुई इस घटना से हर लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया बाद में उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। जहां जानवरों के खाने से शव टुकड़ों में बंट गया। दोनों आरोपी बच्ची के परिजनों के परिचित थे, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।