इस दिन से कर पाएंगे सैलानी फूलों की घाटी का दीदार, अब जाने से पहले तय होगी पर्यटकों की संख्या

0

देहरादून: उत्तराखंड में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी का लुफ्त पर्यटक एक बार फिर से उठा सकेंगे, आगामी 1 जून से सैलानियों के लिए फूलों की घाटी के गेट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन विभाग की अनुमति के बाद ही पर्यटक घाटी की यात्रा कर सकेंगे। वही पर्यटन विभाग की ओर से फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं से बोली प्रियंका गांधी, एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, मतगणना केंद्रों पर डटे रहें

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि फूलों की घाटी इको सेंसिटिव जोन में है। वन विभाग की अनुमति से ही पर्यटकों को फूलों की घाटी में प्रवेश दिया जाएगा। एक बार में कितने पर्यटक जाएंगे। इसकी संख्या भी वन विभाग की ओर से निर्धारित की जाएगी। देश-विदेशों तक फूलों की घाटी की पहचना है। हर साल लाखों की तादात में लोग फूलों की घाटी का दीदार करने आते हैं। इसी वजह से यह सैलानिओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। वही इसी बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। पर्यटन विभाग की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।