देहरादून: भूमाफियाओं ने हड़प ली बुजुर्ग महिला की 122 बीघा जमीन, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

0
देहरादून: भूमाफियाओं ने हड़प ली बुजुर्ग महिला की 122 बीघा जमीन, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

देहरादून: राजधानी देहरादून में भूमाफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं, इस बात का एक ओर उदाहरण फिर देखने को मिला है। ताजा मामला राजधानी के राजपुर रोड़ का है। जहां कुछ भूमाफियाओं ने एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की करीब 122 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दिया है। बुजुर्ग महिला पिछले 13 सालों में कई जगहों पर अपनी फरियाद लगा चुकी है लेकिन अभी तक कहीं पर भी महिला की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके बाद आज महिला ने मीडिया के समक्ष अपनी यह बात रखी।

यह भी पढ़ें: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम

बता दें कि महिला ने देहरादून के प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें उन्होंने भूमाफियाओं पर करीब 122 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भूमाफियाओं ने फर्जी कागजात बनाकर उनकी करोड़ों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए कई बार पुलिस के पास गई लेकिन अपनी रसूख के कारण भू माफियाओं के द्वारा इस जांच को प्रभावित किया गया। जिसके बाद आज तक इस मामले पर कोई जांच नहीं की गई है।

देहरादून: भूमाफियाओं ने हड़प ली बुजुर्ग महिला की 122 बीघा जमीन, महिला ने लगाई न्याय की गुहार