मूसलाधार बारिश के चलते देहरादून के इंदिरा नगर कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया।एक मकान ढहने से घर में सो रहे परिवार के सभी लोग मलबे में दब गए है । घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें सहित अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 03 लोगों की मौत हो गई है और 03 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि इस मकान में एक परिवार के 06 लोग रहते थे ।जिसमें से 01गर्भवती महिला, 8 वर्ष की बच्ची,37 वर्ष की महिला की मौत हो गई है जबकि 30 वर्ष युवक, और 10 वर्ष का बच्चा घायल हुए है। वही अन्य महिला को ढूंढा जा रहा है।



















