देहरादून में भी दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज

0
देहरादून में भी दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज
देहरादून में भी दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज

देहरादून: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुई हिंसा का उबाल अब समूचे देशभर में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज समूचे देश में डॉक्टर 24 घंटों के लिए हड़ताल पर हैं। वहीं राजधानी देहरादून में भी आज महिला डॉक्टर के विरोध में जिले के डॉक्टर आज से 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। जिस कारण आज जिले के लगभग 600 छोटे बड़े निजी नर्सिंग होम सोमवार को सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। जिसके चलते मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर की जाने वाली इस हड़ताल में सरकारी डॉक्टर भी सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा व बिलासपुर दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हुई हिंसा के बाद एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला डॉक्टर के साथ हुई हिंसा के विरोध में देहरादून में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था। इसके बाद अगली रणनीति के तहत सोमवार को बड़ा आंदोलन किया जाना है। 2000 डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर आईएमए देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने बताया कि जिले में लगभग 2000 डॉक्टरों ने 24 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सोमवार को विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में डॉक्टरों के लिए एक कानून होना चाहिए, जो डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करा सके।