नैनीताल। CM Dhami Nainital visit : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अचानक नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) का स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
US shooting incident : जॉर्जिया में गोलीबारी में भारतीय महिला समेत 4 लोगों की हत्या
शनिवार को कैंची धाम के प्रोजेक्ट के निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर आते जाते हैं। श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस लिए इस बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर बाईपास में से आठ किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स भी कर लिया गया है, उक्त कार्य हेतु 12 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए थे, कार्य पूर्ण हो गया है।
शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य के लिए पांच करोड़ 6 लाख प्राप्त हुई है। वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख से इस भाग में कलमठ निर्माण व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।
इस बाईपास को रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है, इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 रुपये की धनराशि प्राप्त हो हुई है, पुल का निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।
सीएम ने क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देखने पहुंचे पर्यटकों से भी वार्ता की। पर्यटकों ने मुख्यमंत्री वार्ता करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत सुंदर मनमोहक है, यहां उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हुई।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
US-Iran Row : ‘किसी भी हमले को माना जाएगा पूर्ण युद्ध’, ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी





















