Municipal Corporation Office: का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

0

देहरादून। Municipal Corporation Office: आज मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम कार्यालय (Municipal Corporation Office) में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

Uttrakhand Energy Minister: ने जीवीके कम्पनी के प्रतिनिधि के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार सुबह अचानक देहरादून नगर निगम के कार्यालय पहुंचे। यहां सीए ने कई कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्‍याओं का त्‍वरित समाधान किया जाए।

समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Badrinath Yatra 2021: शुरू करने की मांग को हक-हकूकधारियों का बदरीनाथ धाम कूच

LEAVE A REPLY