Raju Srivastav Death: काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर नम हुईं आंखें

0

नई दिल्ली। Raju Srivastav Death:  भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 58 साल के राजू लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू गिर पड़े थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। राजू डॉक्टरों की निगरानी में लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव होता रहा था, मगर होश नहीं आया। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। राजू के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गयी है। चाहने वाले और दोस्त उन्हें याद करते भावुक हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। राजू भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और कॉमेडी शोज में खूब काम किया था।

Uttrakhand News: UP ने उत्तराखंड परिवहन निगम को दी 100 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि

Raju Srivastav Death LIVE News Updates:

01:59 PM, 21 Sep 2022
कॉमेडियन सुनील पाल बोले- अलविदा राजू भाई, जल्दी मिलते हैं

राजू के निधन से उनके साथी कलाकार काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए अफसोस जाहिर कर रहे हैं। सुनील पाल राजू के करीबियों में शामिल थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शोक जताते हुए कहा कि खबर पर यकीन नहीं हो रहा। बता दें, सुनील सोशल मीडिया के जरिए राजू की सेहत का अपडेट भी दे रहे थे।

01:54 PM, 21 Sep 2022
फरहान अख्तर ने राजू को किया याद

फरहान अख्तर ने राजू की फोटो शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजू ने बॉलीवुड में काफी काम किया, मगर उनकी पहचान अपने स्टैंडअप शोज के लिए रही। राजू हर मंच से खुशियां बिखेर देते थे।

01:51 PM, 21 Sep 2022
कृष्णा अभिषेक ने राजू को दी श्रद्धांजलि

राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे थे। इस शो के कलाकारों से राजू का खास नाता रहा है। कृष्णा अभिषेक ने राजू के निधन पर शोक जताया और इंस्टा स्टोरी में लिखा- आपकी बहुत याद आएगी, राजू भाई।

01:35 PM, 21 Sep 2022
सुनील ग्रोवर ने जताया शोक, कहा- बहुत जल्दी चले गये

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव के निधन पर पूरा देश दुखी है। उनके साथी कलाकारों के दुख का तो कहना ही क्या। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार याद किया जा रहा है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राजू को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने लिखा- उन्होंने पूरे देश को हंसाया। यह दुखद है कि वो इतनी जल्दी चले गये।

01:26 PM, 21 Sep 2022
Raju Srivastav के निधन से फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़

राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके चाहने वाले भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें- Raju Srivastav के निधन से फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पुरानी वीडियो साझा कर दी श्रद्धांजलि

01:25 PM, 21 Sep 2022
अनुपम खेर ने लिखा – समूचे देश की हंसी थम सी गयी है

एक्टर अनुपम खेर राजू श्रीवास्तव के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमारे प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका। वो तपाक से गले लगना। वो कंधे पर हाथ रखकर साइड पे ले जाकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुला कार चले गये! ओम् शांति!

01:21 PM, 21 Sep 2022
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav Death) को याद करते हुए लिखा, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। मैं, यूपी के लोगों की ओर से, प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

01:18 PM, 21 Sep 2022
शेखर सुमन ने कई शो में किया राजू श्रीवास्तव को जज

शेखर सुमन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, राजू एक जिंदादिल सबसे मजेदार आदमी थे। हम सब उन्हें हमेशा याद करेंगे। मुझे कई शो में उन्हें जज करने का सौभाग्य और सम्मान मिला था, जिसमें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” का नाम भी शामिल है, इस शो ने उन्हें अकल्पनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अद्वितीय थे।

01:17 PM, 21 Sep 2022
राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

जानी-मानी निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, मगर कुछ लिखा नहीं।

01:03 PM, 21 Sep 2022
राजू के निधन से दुखी अक्षय कुमार ने कहा- जिंदगी भर खूब हंसाया

राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। अक्षय कुमार ने लिखा कि जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई तुमने। भगवान से प्रार्थना है, सदगति मिले।

12:59 PM, 21 Sep 2022
विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के सम्मान में उत्तर प्रदेश विधान सभा में 2 मिनट का मौन रखा गया। कॉमेडियन का निधन बुधवार को 58 वर्ष की आयु में हो गया।

National Mayors Conference में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा

 

LEAVE A REPLY