सपना चौधरी भाजपा में हुई शामिल, मनोज तिवारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

0
सपना चौधरी भाजपा में हुई शामिल, मनोज तिवारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

दिल्ली: अपने ठुमकों से सबके दिलो पर राज करने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह अलग है। सपना चौधरी ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। दिल्ली में रविवार को मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: पौधारोपण अभियान पर बोले अखिलेश, भाजपा जनता को बहकाने वाली योजनाएं बनाने में माहिर

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता हासिल की। इस दौरान वहां पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूद थे। सपना चौधरी रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं, यहीं उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।