हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक निजी बस के पटलने से सात भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वही मौैके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ममता दीदी को मिला मायावती का साथ, कहा- आयोग ने मोदी के दबाव में आकर घटाया प्रचार का समय
गौरतलब है कि आज कुल्लू में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी रैली करने आ रहे हैं।बस में सवार करीब 45 भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे बस कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के नागनी में पहुंची तो पलट गई। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, एडिशनल एसपी कुल्लू राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
























