राहुल गांधी ने छोड़ी पार्टी की प्रमुखता, अब ये वरिष्ठ नेता होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
राहुल गांधी ने छोड़ी पार्टी की प्रमुखता, अब ये वरिष्ठ नेता होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल गांधी ने छोड़ी पार्टी की प्रमुखता, अब ये वरिष्ठ नेता होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली: पिछले कई दिनों से कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही थी,लेकिन अब लगा रहा है कि इन सभी चर्चाओं पर विराम चिन्ह लग सकता है। खबर के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान अब राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत जल्द ही अपने हाथों में ले सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी इस बारे में मन बना लिया है और इसके लिए गहलोत को तैयार रहने को भी कहा गया है। हालांकि अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई है, लेकिन उम्मीद ही जताई जा रही है कि राहुल गांधी की जगह अशोक गहलोत पार्टी की बगडोर अपने हाथों में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंदिरा नहर में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 22 बचाए गए, 7 बच्चे लापता

दरअसल, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने मन बना लिया था कि वह अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे। जिसके बाद तय हो गया था कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जो गांधी परिवार से नहीं होगा।
हालांकि इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या दो-तीन और नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।