galaxymedia

एक बार फिर अमित शाह के रास्ते में आई ममता, हेलिकॉप्टर लैंडिंग को नहीं दी इजाजत

एक बार फिर अमित शाह के रास्ते में आई ममता, हेलिकॉप्टर लैंडिंग को नहीं दी इजाजत

जाधवपुर: चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग के कारण एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलिकॉप्टर लैंडिंग और रैली को ममता के राज्य में इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग का मुद्दा फिर से गरमा गया। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के जाधवपुर दौरे पर हैं, लेकिन यहां अमित शाह की रैली करने की इजाजत नहीं दी गई। और यह भी बताया जा रहा है कि उनके हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: कमल हसन ने दिया विवादित बयान, बोले- स्वतंत्र भारत का पहला आतंकी हिंदू था, नाम ‘नाथूराम गोडसे’

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण यानि 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभी सीटों पर चुनाव होने हैं। आखिरी चरण में जनता को लुभान के लिए अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें से एक रैली दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में दोपहर 12.30 बजे होनी थी। लेकिन हेलिकॉप्टर लैंडिंग और रैली की परमिशन ना मिलने के कारण अमित शाह का जाधवपुर में रैली के कार्यक्रम रद्द हो गया है। लेकिन जाधवपुर के अलावा बाकी दोनों रैलियों को इजाजत मिल गई है ।

Exit mobile version