पूर्व सीएम शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

0
पूर्व सीएम शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का कल शाम निधन हो गया है। वहीं आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे देश मे शोक की लहर दोड़ गई है। पीएम मोदी , राहुल गाँधी, सोनियां गांधी, अरविंद केजरीवाल सभी ने ट्टीट करके उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्ति किया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर से करीब 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां पर कांग्रेस के नेता और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र जाएंगे, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोगों की पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने दो दिन राजकीय शोक की घोषणा की है।शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।