कल लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0
कल लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देहरादून: मंगलवार यानि की 16 जुलाई को चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा। ग्रह हमारे जीवन से जुड़े हुए हैं, इसलिए ये हमारी राशियों को भी प्रभावित करने वाले होते हैं। चंद्र ग्रहण के कारण कुछ राशियों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रहों के लिए चंद्र ग्रहण के परिणाम उलट होंगे।

यह चंद्र ग्रहण आपके लिए सुख-समृद्धिदायक होगा या नहीं।

चंद्र ग्रहण पर राशिफल

1. मेष राशि: चंद्र ग्रहण से आपकी राशि प्रभावित होगी, ऐसे में आपकी मान-प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। आपके मान की हानि हो सकती है।

2. वृष राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। उनको मृत्यु के समान कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि- चंद्र ग्रहण के कारण इस राशि के व्यक्ति को स्त्री पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। माता, पत्नी, बहन आदि से आपको पीड़ा मिल सकती है।

4. कर्क राशि: इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण सुखद परिणाम देने वाला है। आपके सुख में वृद्धि होगी।

5. सिंह राशि: चंद्र ग्रहण की स्थिति में सिंह राशि के जातक कुछ चिंतित रह सकते हैं। उनको अपने रोजगार, नौकरी, आमदनी या फिर विवाह आदि की चिंता हो सकती है।

6. कन्या राशि: इस राशि के व्यक्ति के लिए यह चंद्र ग्रहण कष्टकारक हो सकता है। आपको कोई दुख हो सकता है।

7. तुला राशि: इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, धन—संपत्ति में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि: चंद्र ग्रहण के कारण आपको कुछ क्षति हो सकती है, ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

9. धनु राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण शुभफलदायक नहीं है। आपको किसी अपने व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आप थोड़ा सतर्क रहें।

10. मकर राशि: चंद्र ग्रहण आपके लिए कष्टदायी होगा। आपको किसी वस्तु आदि की हानि हो सकती है।