9 मई राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

0

मेष राशि (Aries): पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। हनुमानजी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना कष्टकारी होगा।

वृष राशि (Taurus): पुरुषार्थ सार्थक होगा। लंबी यात्रा की योजना सफल होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन राशि (Gemini): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer): मन चंचलता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक श्रम करना होगा। दांपत्य जीवन में व्यर्थ का व्यवधान आ सकता है।

सिंह राशि (Leo): कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन दांपत्य जीवन की उपेक्षा न करें। भागदौड़ रहेगी। कुटुंब के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि (Libra): रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): राजनैतिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि (Sagittarius): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius): चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र प्रभावी रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनैतिक या उच्च अधिकारी या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला रिश्तेदार से तनाव मिलेगा।